Special Bulletin 1 September 2024: स्पेशल बुलेटन 1 सितम्बर 2024

Special Bulletin 1 September 2024: स्पेशल बुलेटन 1 सितम्बर 2024 From News Exchange

Special Bulletin 1 September 2024: स्पेशल बुलेटन 1 सितम्बर 2024
स्पेशल बुलेटन 1 सितम्बर 2024


दूध का रंग सफेद क्यों होता है? Why is milk white in colour?

दूध का सफेद रंग 'कैसीन' नामक प्रोटीन के कारण होता है। यह प्रोटीन न केवल दूध में कैल्सियम की भरपूर मात्रा के लिए जिम्मेदार होता है, बल्कि यह दूध को उसका सफेद रंग भी देता है। 

इसके अलावा, दूध में मौजूद वसा भी सफेद रंग का होता है, इसलिए दूध में वसा की मात्रा जितनी अधिक होती है, वह उतना ही सफेद दिखता है। 

दूध का रंग सफेद क्यों होता है? Why is milk white in colour?
Why is milk white in colour?


कम वसा वाला दूध हल्का मटमैला दिखाई देता है। यही वजह है कि भैंस का दूध गाय के दूध से अधिक सफेद होता है। 

इसके अतिरिक्त, कैसीन के अणु प्रकाश को पूरी तरह अवशोषित नहीं करते, बल्कि उसे जस का तस लौटा देते हैं, जिससे दूध का रंग सफेद दिखाई देता है।

हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें

अमेजिंग फैक्ट्स: Amazing Facts

- माना जाता है कि ऐमू पीछे की तरफ नहीं चल सकते।
- पोलर बीयर बिना रुके 60 मील तक तैर सकता है।
- अजगर के पेट में इतने शक्तिशाली पाचक रसायन होते हैं कि वे निगले गए सूअर, हिरण आदि की         हड्डियां और सींग भी पचा लेते हैं।

Amazing Facts, Special Bulletin 1 September 2024
अमेजिंग फैक्ट्स Special Bulletin 1 September 2024



- शुतुरमुर्ग एकमात्र ऐसा पक्षी है, जो नीला रंग देख सकता है।
- एक पेड़ वर्षभर में 60 पाउंड प्रदूषकों को फिल्टर कर देता है।


स्टेकवाक मिस और मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2024 का खिताब जीता मोनिका शर्मा और ईशा कोहली ने

जयपुर के होटल वी वन प्राइड में डे नाइट मोशन और पिक्चर द्वारा आयोजित स्टेकवाक मिस और मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2024 ब्यूटी पेजेंट में मिसेज केटेगरी में मोनिका शर्मा और मिस केटेगरी में ईशा कोहली ने खिताब जीता। 

मिस केटेगरी में फर्स्ट रनर अप नेहा दयीया, सेकंड रनर अप प्रियांशी चौकसे, थर्ड रनर अप अक्षरा सिंह, बेस्ट वाक खुशी जांगिड़, बेस्ट आइ सहनाज खान रहीं। 

Stakewalk Miss and Mrs. India International-2024



वहीं, मिसेज केटेगरी में फर्स्ट रनर अप पूजा शर्मा, सेकंड रनर अप अर्चना यादव और थर्ड रनर अप भारती सोनी बनीं। 

आयोजक पीयूष शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों का मेकअप टोटल मेकओवर सैलून द्वारा किया गया था, जबकि मॉडल्स ने निवारा अकादमी और राम सुनीता मीना के डिजाइनर लहंगे और तृप्ति विजय की ड्रेस पहनकर वाक की। इस कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर सुनीता मीना रहीं।

शिवाजी की मूर्ति गिरने के खिलाफ महाराष्ट्र (MVA) का विरोध प्रदर्शन-'जूता मारो'

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिराए जाने के विरोध में आज महाविकास अघाड़ी (MVA) ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया। 

Special Bulletin 1 September 2024 Maharashtra Vikas Aghadi's protest
Special Bulletin 1 September 2024 Maharashtra Vikas Aghadi's protest

इसे 'जूता मारो' आंदोलन का नाम दिया गया है। MVA ने साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक पैदल मार्च निकाला, जिसमें उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, नाना पटोले समेत MVA की तीनों पार्टियों के प्रमुख नेता शामिल हुए। 

प्रदर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि मोदी की माफी अहंकार से भरी हुई है, जबकि शरद पवार ने इसे भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया। प्रोटेस्ट के लिए लोग चप्पल लेकर सड़कों पर निकले थे। 

मुंबई पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी और पर्यटकों के लिए गेटवे ऑफ इंडिया बंद रखा गया। दूसरी ओर, भाजपा भी MVA के खिलाफ दादर समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। 

भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले ही माफी मांग चुके हैं, फिर भी विपक्ष राजनीति कर रहा है।

और नया पुराने